A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर भर्ती, वैकेंसी और रजिस्ट्रेशन समेत जानें सभी जरूरी डिटेल

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर भर्ती, वैकेंसी और रजिस्ट्रेशन समेत जानें सभी जरूरी डिटेल

आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कब से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, कितनी वैकेंसी है? आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH सांकेतिक फोटो

अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए 300 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। जानकारी दे दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से फिलहाल इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब सवाल आता है कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं। 

कब से शुरू होंगे आवेदन

जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें।

आवेदन करने की एलिडिबिलिटी 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • इस भर्ता के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 368 पदों को भरा जाएगा। 

सैलरी विवरण

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को शुरुआती वेतन ₹35,400 (स्तर 6) मिलेगा। इसके अलावा और भत्ते भी मिलेंगे।

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर करना होगा। 
  • इसके बादउम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने पर, खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Latest Education News