A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती, 1 हजार से ज्यादा वैकेंसी; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती, 1 हजार से ज्यादा वैकेंसी; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए वैकेंसी, एलिजिबिलिटी समेत जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

रेलवे में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपरेंटिस के 1003 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें फिटर, टर्नर समेत कई और ट्रेड शामिल हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

वैकेंसी डिटेल

  • वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) के लिए 185 पद
  • टर्नर के लिए 14 पद
  • फिटर के लिए 188 पद
  • इलेक्ट्रीशियन के लिए 199 पद
  • स्टेनोग्राफर (हिंदी) के लिए 08 पद
  • स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के लिए 13 पद
  • स्वास्थ्य एवं स्वच्छता निरीक्षक के लिए 32 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 10 पद
  • मशीनिस्ट के लिए 12 पद
  • मैकेनिक डीजल के लिए 34 पद
  • मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं एसी के लिए 11 पद
  • ब्लैकस्मिथ के लिए 02 पद 
  • हैमरमैन के लिए 01 पद
  • मेसन के लिए 02 पद
  • पाइपलाइन फिटर के लिए 02 पद
  • बढ़ई के लिए 06 पद
  • पेंटर के लिए 06 पद 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए 09 पद

वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर में रिक्त पद 

  • फिटर के लिए 110 पद
  • वेल्डर के लिए 110 पद 
  • मशीनिस्ट के लिए 15 पद 
  • टर्नर के लिए 14 पद 
  • इलेक्ट्रीशियन के लिए 14 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 04 पद
  • स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के लिए 01 पद
  • स्टेनोग्राफर (हिंदी) के लिए 01 पद 

क्या है एलिजिबिलिटी?

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 3 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। 

कैसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- रेलवे पुलिस के एक कांस्टेबल को हर माह कितना वेतन मिलता है?

Latest Education News