A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. सदर्न रेलवे में अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; 3500 से ज्यादा वैकेंसी

सदर्न रेलवे में अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई; 3500 से ज्यादा वैकेंसी

सदर्न रेलवे में निकली अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

रेलवे में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 3500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

आवेदन करने हेतु आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए और फ्रेशर्स/एक्स-आईटीआई, एमएलटी के लिए क्रमशः 22/24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन अधिसूचना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों की तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। मेरिट सूची इस उद्देश्य के लिए नामित समिति द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करते हुए तैयार की जाएगी:

  • फ्रेशर श्रेणी: मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों को 200 अंकों में परिवर्तित किया जाएगा और परिवर्तित अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें मैट्रिकुलेशन में न्यूनतम 50% कुल अंक सुनिश्चित किए जाएँगे।
  • पूर्व आईटीआई: मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों को 100 अंकों में परिवर्तित किया जाएगा (कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक सुनिश्चित करते हुए) + आईटीआई के अंकों को 100 अंकों में परिवर्तित किया जाएगा। कुल अंकों को मिलाकर 200 अंक बनाए जाएंगे और परिवर्तित अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
  • एमएलटी: उच्चतर माध्यमिक (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के साथ) में प्राप्त अंकों को 200 अंकों में परिवर्तित किया जाएगा और परिवर्तित अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें मैट्रिकुलेशन में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक सुनिश्चित किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। जबकि, बकाया सभी के लिए इस भर्ती के लिए अप्लाई करने हेतु आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। शुल्क ऑनलाइन भुगतान किया जाना है। 

कितने पदो को भरा जाएगा? 

इस भर्ती अभियान के जरिए 3538 पदों को भरा जाएगा।

Latest Education News