1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SSC Exam 2025: जून माह के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी, पढ़ें यहां डिटेल

SSC Exam 2025: जून माह के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी, पढ़ें यहां डिटेल

कर्मचारी चयन आयोग ने जून में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में खबर में संबंधित विवरण को डिटेल में पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

कर्मचारी चयन आयोग ने जून के लिए एसएससी परीक्षा 2025 की तारीखें(टेंटेटिव) जारी कर दी हैं। दूसरी भाषा में कहें तो जून 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए संभावित कैलेंडर जारी कर दिया गया है। टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार कैलेंडर को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

जारी के गए आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "09.05.2025 को प्रकाशित वर्ष 2025-2026 के लिए परीक्षाओं के अस्थायी कैलेंडर के संदर्भ में, यह सूचित किया जाता है कि आयोग ने अब जून 2025 में निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।"

कैसे करें चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध एसएससी परीक्षा 2025 जून तिथियों के नोटिस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियों को चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद उम्मीदवार फाइल को डाउनलोड कर आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

 

टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर

 

  • जेएसए/एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल डीओपीटी के लिए)- 15 जून 2025
  • एसएसए/यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2024 (केवल डीओपीटी के लिए)- 15 जून 2025
  • एएसओ ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2022-2024- 15 जून 2025

ये भी पढ़ें- 

RRB NTPC 2025 स्टेज 1 सीबीटी परीक्षा फिर हुई रीशेड्यूल, जानें क्या हैं नई तिथियां

Latest Education News