सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन, कितनी और और कौन से पदों पर वैकेंसी? जानें
सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट एडिटर (सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स) समेत अन्य पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए वैकेंसी समेत सभी जरूरी विवरण को जानते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। कोर्ट ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी भी जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट एडिटर (सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स), असिस्टेंट डायरेक्टर (सुप्रीम कोर्ट म्यूज़ियम), सीनियर कोर्ट असिस्टेंट (म्यूज़ियम) और असिस्टेंट लाइब्रेरियन जैसे पद शामिल हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।
कब से शुरू होंगे आवेदन?
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
रिक्ति विवरण?
इस भर्ती में असिस्टेंट एडिटर (सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स) के लिए पांच वैकेंसी, सुप्रीम कोर्ट म्यूजियम में असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए एक पोस्ट, म्यूजियम में सीनियर कोर्ट असिस्टेंट के लिए दो पोस्ट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए चौदह पोस्ट नोटिफाई की गई हैं, जिसमें रिजर्व कैटेगरी की सीटें शामिल हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- असिस्टेंट एडिटर के लिए, कैंडिडेट्स के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त लॉ डिग्री और कम से कम तीन साल का संबंधित एक्सपीरियंस होना चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस में एक रिटन टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है।
- असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए, कैंडिडेट्स के पास म्यूजियोलॉजी में फर्स्ट क्लास के साथ मास्टर डिग्री और कम से कम पांच साल का रिसर्च एक्सपीरियंस होना चाहिए। सिलेक्शन में एक रिटन टेस्ट, एक क्वालिफाइंग कंप्यूटर टेस्ट और एक इंटरव्यू शामिल है।
- सीनियर कोर्ट असिस्टेंट के लिए म्यूजियोलॉजी में कम से कम 55 परसेंट मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री और दो साल का एक्सपीरियंस ज़रूरी है।
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस में डिग्री, कंप्यूटर डिप्लोमा और दो साल का संबंधित एक्सपीरियंस जरूरी है।
