1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस राज्य में निकली जूनियर इंजीनियर ग्रेड I और II भर्ती के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, लास्ट डेट एक्सटेंड

इस राज्य में निकली जूनियर इंजीनियर ग्रेड I और II भर्ती के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, लास्ट डेट एक्सटेंड

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने जेई ग्रेड I और ग्रेड II पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं कि अब कैंडिडेट्स किस तारीख तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग यानी टीपीएससी ने जूनियर इंजीनियर (JE) ग्रेड I और ग्रेड II पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, जो इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बता दें इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2025 थी। 

आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर ग्रेड I और ग्रेड II पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल शाम 5:30 बजे तक है।

आधिकारिक नोटिस

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "सभी संबंधितों की जानकारी के लिए यह बताया जाता है कि आयोग त्रिपुरा सरकार के आरडी विभाग के तहत जूनियर इंजीनियर, ग्रेड-1 और ग्रेड-II, सिविल इंजीनियरिंग की चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 07-04-2025 (शाम 5.30 बजे) तक बढ़ाने की कृपा कर रहा है। अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया https://tpsc.tripura.gov.in पर जाएं।"

कैसे करें अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन पर जाएं और फिर जूनियर इंजीनियर- ग्रेड I और ग्रेड II पर जाएं।
  • अब कैंडिडेट्स खुद को पंजीकृत करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें और सावधानीपूर्वक समीक्षा के बाद सबमिट करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य कुल 198 जूनियर इंजीनियर रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 105 ग्रेड I पद हैं और 93 ग्रेड II पद हैं।

ये भी पढ़ें- मेडिकल की पढ़ाई के लिए कौन से हैं देश के टॉप 5 कॉलेज?

Latest Education News