A
Hindi News एजुकेशन नौकरी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए कौन सी IIT बेस्ट हैं? देखें यहां टॉप 5 की लिस्ट

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए कौन सी IIT बेस्ट हैं? देखें यहां टॉप 5 की लिस्ट

अगर आप अपने करियर को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग क्षेत्र में बनाने के इच्छुक हैं और अपने लिए बेस्ट कॉलेज तलाश रहे हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अपने करियर को स्टूडेंट चाहे जिस फील्ड में आगे ले जाना चाहें, लेकिन उसकी पढ़ाई के लिए संस्थान या कॉलेज को चुनने में अधिकतर को कन्फ्यूजन होता ही है। ऐसे में यदि आप अपने करियर को इंजीनियर की दिशा में कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में बनाने के इच्छुक हैं और इसके लिए कॉलेज की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए इस खबर के जरिए कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग के लिए देश के टॉप 5 कॉलेज को जानते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट 5 संस्थान कौन से हैं। 

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए टॉप 5 संस्थान?

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की बात आते ही सबसे पहले दिमाग में आईआईटी का ही खयाल आता है। तो बता दें कि भारत में CSE(कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) से बीटेक के लिए आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर बेस्ट हैं। 

  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी बॉम्बे 
  • आईआईटी खड़गपुर
  • आईआईटी कानपुर

उक्त कॉलेजों या संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड को क्रैक करना पड़ता है और उसमें अच्छा स्कोर भी करना होता है। 

जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 

जेईई मेन 2026 का परिणाम 16 फरवरी तक जारी किया जा सकता है। बता दें कि पहले परिणाम जारी होने की तारीख 12 फरवरी तक थी, जिसे बाद में पोस्टपोन कर दिया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट को घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। बता दें कि परिणाम जारी करने से पहले फाइनल आंसर-की को जारी किया जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजरियल भर्ती, जान लें किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी

Latest Education News