A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन: आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन हेतु JNVST 2025 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में अपने बच्चों का दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावकों के लिए एक खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की तरफ से जल्द ही जेएनवी में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। ऐसे में इच्छुक, जेएनवी चयन परीक्षा या JNVST 2025 के लिए आवेदन जल्द से जल्द वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जमा कर दें। 

जानकारी दे दें कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 29 जुलाई को जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। जेएनवी में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2014 से पहले तथा 31 जुलाई (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

  • फोटोग्राफ
  • माता-पिता के हस्ताक्षर
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी आधार विवरण/निवास प्रमाण पत्र।

दो चरणों में होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण शनिवार, 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण शनिवार, 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

  • पहला चरण आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग जिलों को छोड़कर), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, सोलन और शिमला जिलों को छोड़कर), जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू- I, जम्मू- II, सांबा और उधमपुर के लिए) झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में होगा। उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर), केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी।
  • दूसरा चरण शनिवार, 11 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, और अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी और तवांग जिलों में, हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, सोलन और शिमला जिलों में, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में, और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह और कारगिल जिलों में आयोजित किया जाएगा।

Latest Education News