A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET 2025 Exam Pattern: इस बार क्या रहेंगे क्वेश्चन पेपर के पैटर्न, एनटीए ने किया है बड़ा बदलाव

NEET 2025 Exam Pattern: इस बार क्या रहेंगे क्वेश्चन पेपर के पैटर्न, एनटीए ने किया है बड़ा बदलाव

नीट का एग्जाम आयोजित होने वाला है, ऐसे में छात्र जान लें कि इस बार नीट एग्जाम का पैटर्न बदल दिया गया है।

NEET UG 2025- India TV Hindi
Image Source : META AI NEET 2025

4 मई को नीट 2025 की परीक्षा आयोजित होने जा रही है, जो देश भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। ऐसे में एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को बता दें कि इस साल एनटीए ने नीट यूजी के पेपर पैटर्न में संशोधन कर दिया है, जिसमें 'बी' सेक्शन में ऑप्शनल सवाल अब नहीं आएंगे, इन्हें एनटीए ने हटा दिया है। इससे पहले नीट के पेपर 2 सेक्शन ए और बी में बांटा हुआ आता था।

जानकारी दे दें कि एनटीएन ने कोविड-19 महामारी के दौरान सेक्शन बी के ऑप्शनल क्वेश्चन शुरू किए थे, जिसमें छात्रों के पास 15 प्रश्नों में से 10 प्रश्नों को हल करना होता था।

किस विषय से आएंगे सवाल?

अब नीट 2025 के पेपर में कुल 180 सवाल पूछे जाएंगे, जो 720 नंबर के रहेंगे यानी कि एक सवाल 4 नंबर के पूछे जाएंगे। परीक्षा के पाठ्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलॉजी विषयों से सवाल आएंगे। पेपर कई भाषाओं में पूछे जाएंगे, जैसे हिंदी, इंग्लिश, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, तमिल, उड़िया, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी और उर्दू।

क्या है पेपर का फॉर्मेट?

सबजेक्ट- सेक्शन और नंबर ऑफ क्वेश्चन

  • फिजिक्स- सेक्शन ए से 45
  • केमेस्ट्री- सेक्शन ए से 45
  • बॉटनी- सेक्शन ए से 45
  • जूलॉजी- सेक्शन ए से 45
  • कुल- 180 प्रश्न

पेपर हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, पेपर में माइनस मार्किंग भी हैं, यानी एक सवाल गलत तो आपके सही सवाल में से 1 अंक काट लिए जाएंगे। ऐसे में छात्रों को वही सवाल हल करने चाहिए जिनके बारे में वे सही हों।

ये भी पढ़ें:

​बढ़ा दी गई राजस्थान पीटीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन की तारीख, यहां जानें क्या है नई डेट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई? पढ़ लें डिटेल

Latest Education News