NEET 2025 Result: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने समाप्त कर दिया है। NTA ने आज, नीट यूजी 2025 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 1236531 स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इसमें महेश कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 पर्सेंटाइल हासिल किए। वहीं, दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया रहे। जानकारी दे दें कि इस वर्ष टॉप 10 की लिस्ट में केवल एक लड़की है। आइए नीचे खबर में टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट को देखते हैं।
NEET UG 2025 Result: टॉप 10 टॉपर्स
| टॉपर का नाम |
रैंक |
राज्य |
| महेश कुमार |
रैंक 1 |
राजस्थान |
| उत्कर्ष अवधिया |
रैंक 2 |
मध्य प्रदेश |
| कृष्ण जोशी |
रैंक 3 |
महाराष्ट्र |
| मृणाल किशोर झा |
रैंक 4 |
दिल्ली |
| अविका अग्रवाल |
रैंक 5 |
दिल्ली |
| जेनिल विनोदभाई भयानी |
रैंक 6 |
गुजरात |
| केशव मित्तल |
रैंक 7 |
पंजाब |
| झा भव्य चिराग |
रैंक 8 |
गुजरात |
| हर्ष केदावत |
रैंक 9 |
दिल्ली |
| आरव अग्रवाल |
रैंक 10 |
महाराष्ट्र |
टॉप 10 की लिस्ट में 3 उम्मीदवार दिल्ली से हैं। दो उम्मीदवार गुजरात और दो महाराष्ट्र से हैं। वहीं, एक-एक पंजाब और मध्य प्रदेश से हैं। जानकारी दे दें कि, नीट यूजी परीक्षा के लिए 2276069 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2209318 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए 2209318 में से कुल 1236531 ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप इस साल के कैटेगरी वाइज कटऑफ को समझ सकते हैं।
नीट यूजी 2025 कैटेगरी वाइज मार्क्स रेंज( कटऑफ)
| कैटेगरी |
मार्क्स रेंज |
| UR/EWS |
686-144 |
| OBC |
143-113 |
| SC |
143-113 |
| ST |
143-113 |
| UR/EWS & PWBD |
143-127 |
| OBC & PwBD |
126-113 |
| SC & PwBD |
126-113 |
| ST & PwBD |
126-113 |
Latest Education News