A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET MDS 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

NEET MDS 2025 के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

NEET MDS 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में इससे संबंधित जरूरी विविरण को डिटेल में पढ़ सकते हैं।

नीट एमडीएस 2025 के लिए आवेदन शुरू (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE नीट एमडीएस 2025 के लिए आवेदन शुरू (प्रतीकात्मक फोटो)

NEET MDS 2025: अगर आप भी नीट एमडीएस के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS  ने NEET MDS 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इसके लिए अप्लाई करना है वे सभी आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025(रात 11.55 बजे तक) है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

NEET MDS 2025: कैसे भरें अपना आवेदन पत्र

  • नीट एमडीएस 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर "NEET MDS 2025 Registration" वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें। 
  • उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें। 

NEET MDS 2025 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

NEET MDS 2025 के लिए एलिजिबिलिटी

इसके लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से मान्यता प्राप्त बैचलर इन डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री होनी चाहिए, राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए, और उनके पास प्रोविजनल या परमानेंट रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें किसी स्वीकृत या मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज में एक साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।

वे उम्मीदवार जो वर्तमान में अपनी 12 महीने की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप या व्यावहारिक प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं और 31 मार्च, 2025 तक समाप्त होने की उम्मीद है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।

Latest Education News