A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET MDS काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

NEET MDS काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आज से शुरू कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज यानी 12 जुलाई से नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक और पात्र मेडिकल उम्मीदवार जिन्होंने राउंड 1 में पंजीकरण नहीं कराया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट एमडीएस राउंड 2 काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड में सीट आवंटन के बाद इस्तीफा दे दिया था या रिपोर्ट नहीं की थी, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। NEET MDS राउंड 2 में नए विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया भी शामिल होगी।

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया

NEET MDS काउंसलिंग राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 13 से 16 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस अवधि के दौरान, पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने पसंदीदा मेडिकल या डेंटल कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन और प्राथमिकता दे सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

रजिस्ट्रेशन शुल्क और सुरक्षा जमा राशि

NEET MDS 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु, अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार भुगतान करना होगा। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का नॉन रिफंडेबल योग्य पंजीकरण शुल्क और 25,000 रुपये की वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा।

अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये नॉन रिफंडेबल योग्य शुल्क और 10,000 रुपये वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा।

 राउंड 2 काउंसलिंग परिणाम

दूसरे दौर का परिणाम एमसीसी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज या संस्थान में मूल डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा। नीट एमडीएस काउंसलिंग के दूसरे दौर का परिणाम 18 जुलाई, 2025 को घोषित किया जाएगा। इस दौर में सीटें आवंटित उम्मीदवारों को 19 से 27 जुलाई, 2025 के बीच अपने संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा

Latest Education News