NEET PG 2025: नीट पीजी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नीट पीजी 2025 के लिए कल यानी 17 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों के इसके लिए आवेदन करना हो वे सभी कल दोपहर 3 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 7 मई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार 7 मई रात 11.55 तक आवेदन कर दें। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने इस संबंध में अभी एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, नीट पीजी 2025 का डिटेल्ड नोटिफिकेशन कल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
NEET PG 2025: कब होगी परीक्षी?
जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नीट पीजी 2025 की परीक्षा आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस यानी NBEMS द्वारा किया जाएगा।
NEET PG 2025: कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'पब्लिक नोटिस' वाले सेक्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को 'Conduct of NEET-PG 2025 regarding' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक नोटिस खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक
नीट पीजी भारत के मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक क्वालिफाइंग परीक्षा है। कैंडिडेट्स को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिके वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखे जाने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी कौन सी है?
Latest Education News