1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट पीजी 2025 की परीक्षा कल, एग्जाम हॉल में कब तक मिलेगी एंट्री और कौन सी वस्तुएं हैं बैन? पढ़ लें जरूरी गाइडलाइंस

नीट पीजी 2025 की परीक्षा कल, एग्जाम हॉल में कब तक मिलेगी एंट्री और कौन सी वस्तुएं हैं बैन? पढ़ लें जरूरी गाइडलाइंस

समूचे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कल नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन होना है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि एग्जाम हॉल में क्या-क्या आइटम ले जा सकते हैं और कितने समय तक एंट्री मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

नीट पीजी 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। कल यानी 3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा का आयोजन होना है। इस परीक्षा को राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड, एनबीईएमएस द्वारा आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा। परीक्ष सुबह 9.00 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में एग्जाम हॉल में कब तक एंट्री मिलेगी, कौन सी वस्तुएं ले जाने की अनुमति है और किनकी नहीं, आइए इस खबर के जरिए ऐसे सवालों के जवाब को जानते हैं। 

एग्जाम हॉल में कब से कब तक मिलेगी एंट्री?

एग्जाम हॉल में प्रवेश कितने टाइम से शुरू होगा और कब तक जारी रहेग, इसकी डिटेल को आप निम्नवत विवरण से समझ सकते है। 

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश-  7 AM
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश बंद होने का समय-  8.30 AM
  • परीक्षा प्रारंभ समय-  9 AM
  • परीक्षा समाप्ति समय- 12.30 PM

परीक्षा हॉल में क्या-क्या वस्तुएं ले जाने की नहीं है अनुमति?

  • कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), नोट्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, आदि।
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कलाई घड़ी/स्मार्ट वॉच हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि।
  • सभी आभूषण जैसे कंगन, अंगूठी, झुमके, नाक-पिन, चेन/हार, पेंडेंट, पेंडेंट के साथ हार, बैज, ब्रोच आदि।
  • अन्य सामान जैसे वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी आदि।
  • कोई भी खाने योग्य वस्तु खुली या पैक की हुई, शीतल पेय, पानी की बोतल आदि।
  • कोई अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए, संचार उपकरणों जैसे वायरलेस/ब्लूटूथ डिवाइस, स्पाई कैमरा आदि को छिपाने के लिए किया जा सकता है।

क्या क्या ले जा सकते हैं? 

  • परीक्षा संबंधी डॉक्यूमेंट्स (प्रवेश पत्र, आईडी कार्ड आदि)
  • आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार स्क्राइब/अतिरिक्त समय का दावा करने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र।

Latest Education News