A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET PG Counselling 2025: कितने राउंड में होगी नीट पीजी काउंसलिंग? पढ़ें यहां पूरी डिटेल

NEET PG Counselling 2025: कितने राउंड में होगी नीट पीजी काउंसलिंग? पढ़ें यहां पूरी डिटेल

कितने राउंड में होगी नीट पीजी काउंसलिंग? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग का प्रोसेस शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वे सभी 18 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर राउंड 1 आवंटन के लिए अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम वरीयताएं दर्ज कर सकते हैं। यह प्रोसेस 18 नवंबर को रात 11:55 बजे बंद होगा। वहीं, चॉइस लॉक करने की सुविधा 18 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध होगी। 

बता दें कि नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी किया जाएगा। इस राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 21 से 27 नवंबर के बीच आवंटित कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए रिपोर्ट करना होगा। संस्थान 28 से 30 नवंबर के बीच दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों का डेटा वेरिफाई करेंगे। 

नीट पीजी काउंसलिंग 2025: विकल्प कैसे भरें

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार चॉइस फिल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध NEET PG काउंसलिंग 2025 राउंड 1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां, उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और विकल्प भरें।
  • सबमिट करने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, उम्मीदवार 7 दिसंबर तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए चॉइल फिलिंग प्रोसेस 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा, वहीं चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 7 दिसंबर शाम 4 बजे से रात 11.55 तक चलेगी। इस राउंड का रिजल्ट 10 दिसंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

ये भी पढ़ें- 

नीट पीजी काउंसलिंग 2025: राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग शुरू, जान लें कहां और कैसे कर सकेंगे

 

Latest Education News