A
Hindi News एजुकेशन NEET Result: 'अगर नीट की अच्छी तैयारी करनी है तो...' AIR 2 पाने वाले उत्कर्ष अवधिया ने जानें क्या कहा

NEET Result: 'अगर नीट की अच्छी तैयारी करनी है तो...' AIR 2 पाने वाले उत्कर्ष अवधिया ने जानें क्या कहा

नीट यूजी 2025 के परिणाम को जारी कर दिया गया है। ऐसे में इसमें रैंक 2 हासिल करने वाले उत्कर्ष अवधिा का बयान सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

नीट यूजी 2025 परिणाम में रैंंक 2 होल्डर उत्कर्ष अवधिया- India TV Hindi Image Source : TWITTER @ANI (SCREENGRAB) नीट यूजी 2025 परिणाम में रैंंक 2 होल्डर उत्कर्ष अवधिया

NEET UG 2025 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने आज इस साल नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म कर दिया है। NTA ने नीट यूजी 2025 के परिणाम को आज यानी 14 जून को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1236531 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरी रैंक(AIR 2) हासिल की है। नीट यूजी 2025 परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल  करने वाले उत्कर्ष अवधिया का एक बायान भी सामने आया है। नीट की अच्छी तैयारी करने को लेकर उन्होंने टिप्स भी शेयर की हैं। तो आइए इस खबर के जरिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

'सोशल मीडिया से दूर रहें'

उन्होंने कहा, "मैंने कड़ी मेहनत जारी रखी और इस सफ़र का लुत्फ़ उठाया। ऐसा नहीं है कि ये सफर मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैंने इस सफर का हर कदम पर लुत्फ उठाया। मैं हॉस्टल में रहता था क्योंकि हॉस्टल में जो पढ़ाई का माहौल बनता है वो घर पर नहीं बन सकता। मेरे पिता एचडीएफसी बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। मेरी मां गृहिणी हैं। मेरा एक छोटा भाई भी है। वो शायद जेईई की तैयारी करेगा। मैं बच्चों से यही कहना चाहूंगा कि अगर नीट की अच्छी तैयारी करनी है तो मोबाइल का ज़्यादा इस्तेमाल न करें। सोशल मीडिया से दूर रहें।"

कैटेगरी वाइज कट ऑफ 

  • UR/EWS: 686-144
  • OBC: 143-113
  • SC: 143-113
  • ST: 143-113
  • UR/EWS & PWBD: 143-127
  • OBC & PwBD: 126-113
  • SC & PwBD: 126-113
  • ST & PwBD: 126-11

जानकारी दे दें कि इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 1236531 कैंडिडेट्स ने सफलता का ध्वज लहराया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 4 मई को देशभर में कई शहरों के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें-

NEET 2025 Result: नीट यूजी 2025 परिणाम जारी, महेश कुमार ने किया टॉप; देखें टॉप 10 की लिस्ट
NEET UG 2025 Cut-off: जनरल और OBC कैटेगरी के लिए कितनी गई कट ऑफ, देखें यहां

Latest Education News