NEET UG 2025: कल यानी 4 मई को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2025 आयोजित करेगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी किए जा चुके हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे खबर में ड्रेस कोड से लेकर परीक्षा हॉल में क्या सामान ले जाएं और क्या नहीं, इस सभी डिटेल्स को पढ़ सकते हैं।
ड्रेस कोड
उम्मीदवारों को NEET UG 2025 के लिए उपस्थित होने के दौरान निम्नलिखित ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
- उम्मीदवारों को भारी कपड़े और/या लंबी आस्तीन की अनुमति नहीं है। यदि उम्मीदवार सांस्कृतिक/पारंपरिक पोशाक में आते हैं, तो उन्हें अंतिम रिपोर्टिंग समय (दोपहर 12.30 बजे) से कम से कम एक घंटा पहले रिपोर्ट करना चाहिए ताकि उचित तलाशी के लिए पर्याप्त समय हो।
- ट्राउजर या सिंपल पैंट पहनकर आएं, पैंट में जेब हो सकती हैं। मैटेलिक आइटम की परमिशन नहीं है, तो किसी भी कपड़े मेटल के बटन न हों।
- जूते पहनकर आने की परमिशन नहीं है। चप्पल या सैंडल की अनुमति है। महिलाएं कम हील वाली सैंडल या चप्पल पहनकर आ सकती हैं।
- अपरिहार्य (चिकित्सा, आदि) परिस्थितियों के कारण ड्रेस कोड से किसी भी विचलन की आवश्यकता होने पर, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी करने से पहले NTA से विशेष अनुमोदन लेना होगा।
क्या क्या है बैन?
- कोई भी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर इत्यादि।
- किसी भी इलेक्टॉनिक आइटम की अनुमति नहीं है। जैस- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड इत्यादि।
- अन्य वस्तुएं जैसे वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप इत्यादि।
- हैयरबैंड, कड़ा, ताबीज, बेल्ट, स्कार्फ, अंगूठी, ब्रैसलेट आदि इस तरह के आइटम्स।
- कोई भी घड़ी/रिस्ट वॉच, ब्रेसलेट, कैमरा इत्यादि।
- कोई भी आभूषण/धातु की वस्तुएं।
- कोई भी खाद्य पदार्थ जो खुला या पैक किया हुआ हो, इत्यादि।
- कोई भी अन्य वस्तु जिसका अनुचित तरीके से उपयोग किया जा सकता हो, जैसे माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस इत्यादि जैसे संचार उपकरणों को छिपाकर।
ये भी पढ़ें- CBSE Result: डिजिलॉकर से कैसे कर सकेंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट चेक? जानें
Latest Education News