1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2025 की परीक्षा आज, कैंडिडेट्स इन बातों का रखें खास ख्याल

NEET UG 2025 की परीक्षा आज, कैंडिडेट्स इन बातों का रखें खास ख्याल

आज पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होना है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीच खबर में बताई गई जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।

नीट यूजी परीक्षा (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE नीट यूजी परीक्षा (सांकेतिक फोटो)

NEET UG 2025: समूचे देश में आज नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की तरफ से नीट परीक्षा का आयोजन एक सिंगल शिप्ट में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट्स उपस्थित होंगे। इस परीक्षा हेतु उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे खबर में इन जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं। 

जरूरी गाइडलाइंस

  • उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र पर समय से रिपोर्ट करें ताकि प्रवेश में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।  
  • उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कर्ड अवश्य लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ अपना एक आईडी प्रूफ भी साथ लेकर जाएं। 
  • आस्था से जुड़ी वस्तुएं (परंपरागत/सांस्कृतिक/धार्मिक) पहनने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को बिना किसी असुविधा के उचित तलाशी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
  • यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि कोई अभ्यर्थी वास्तव में आस्था से जुड़ी ऐसी वस्तु के भीतर कोई संदिग्ध उपकरण ले जा रहा है, तो उसे परीक्षा हॉल में उसे न ले जाने के लिए कहा जा सकता है।
  • उम्मदीवरों के लिए परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आखिरी समय 1.30 पीएम है। उम्मीदवार हर हाल में इस समय तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें। 
  • उम्मदवार अपने साथ कोई भी इलेक्टॉनिक उपकरण(बैंन आइटम्स) न जाएं।
  • परीक्षा का आयोजन 2 बजे से शुरू किया जाएगा और 5 बजे खत्म होगी। 

क्या है पेपर का फॉर्मेट?

  • फिजिक्स- सेक्शन ए से 45
  • केमेस्ट्री- सेक्शन ए से 45
  • बॉटनी- सेक्शन ए से 45
  • जूलॉजी- सेक्शन ए से 45
  • कुल- 180 प्रश्न

 उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे तलाशी के दौरान परीक्षा केंद्र पर कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। 

Latest Education News