A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2025: कब जारी होगी आंसर-की, इस तारीख को जारी होगा परिणाम

NEET UG 2025: कब जारी होगी आंसर-की, इस तारीख को जारी होगा परिणाम

नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम और आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। NTA जल्द ही आंसर-की को जारी करेगी।

नीट यूजी 2025- India TV Hindi
Image Source : PEXELS नीट यूजी 2025

NEET UG 2025: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम और आंसर-की का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए, परिणाम और फाइनल आंसर-की जारी करने से पहले प्रोविजन आंसर-की को जारी करेगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम घोषित किया जाएगा। NTA जल्द ही नीट यूजी 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी। हालांकि, अभी कोई ऐसी ऑफिशियल इंफोर्मेशन नहीं है कि आंसर-की कब और किस समय जारी होगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर उसे चेक कर सकेंगे। 

NEET UG 2025: कब घोषित होंगे परिणाम? 

आधिकारिक वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2025 की परीक्षा के परिणाम जारी होने के संभावित तारीख 14 जून 2025(टेंटेटिव रिजल्ट डेट) है। इसके बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) MBBS, BDS और अन्य मेडिकल यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए NEET UG काउंसलिंग 2025 आयोजित करेगी।

NEET UG 2025: कैसे कर सकेंगे चेक?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार आंसर-की को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी। 
  • एक बार आंसर-की के खुलने के बाद उम्मीदवार उसे चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें। 

आंसर-की जारी करने के साथ, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आपत्ति विंडो भी खोल देगी। जारी होने के बाद जो उम्मीदवार आंसर-की से  संतुष्ट नहीं हों वे सभी ऑब्जेक्शन रेज कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों किया गया। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई थी।

ये भी पढ़ें- 

MP बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

Latest Education News