A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट यूजी 2026 की तैयारी कैसे करें? इन टिप्स और स्ट्रैटेजी से कर सकते हैं शानदार स्कोर

नीट यूजी 2026 की तैयारी कैसे करें? इन टिप्स और स्ट्रैटेजी से कर सकते हैं शानदार स्कोर

नीट यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन 3 मई को होना है। हम कह सकते हैं कि परीक्षा में ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ टिप्स और स्ट्रैटेजी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इस वर्ष इसमें शामिल होने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा, जिसमें लगभग अभी ढ़ाई माह ही शेष बचा है। ऐसे में इन आखिरी दिनों में भी, आप जो करते हैं, वह आपके स्कोर को काफी हद तक इंपेक्ट कर सकता है। आइए इस खबर के जरिए हम आखिरी समय की तैयारी के टिप्स देंगे, जो आपके काफी हद तक काम आ सकते हैं।

यूं तो उम्मीदवार इसकी तैयारी में जी-जान से लगे हुए होंगे, लेकिन आखिरी समय की तैयारी का आपके प्रदर्शन पर अच्छा-खासा प्रभाव पड़ता है। तो इस कड़ी में सबसे पहले बता दें कि अच्छी तैयारी के लिए प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी होती है। 

प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट 

किसी भी परीक्षा बेहतर तैयारी के लिए प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट, दोनों बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स इस आखिरी समय में अपना एक स्टडी प्लान अवश्य बनाएं।  

तैयारी के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट का बेहद खयाल रखें। बीच-बीच में समय-समय पर ब्रेक अवश्य लें।  एक ऐसा शेड्यूल बनाएं जिसमें ब्रेक भी शामिल हो, जिससे आपको प्रॉपर रेस्ट मिल सके। कठिन प्रश्नों पर बहुत अधिक समय बर्बाद करने से बचें; आसान सवाल को ज्यादा से ज्यादा सॉल्व करें। 

हाई स्कोर वाले विषयों पर फोकस 

कोई भी परीक्षा क्यों न हो, मेहनत के साथ स्ट्रेटजी भी बहुत काम आती है, जो आपका प्रदर्शन बदल सकती है। ऐसे में आप उन विषयों का चयन करें जिनमें कम जटिलता के साथ हाई स्कोरिंग की संभावना हो। 

टाइम सेट कर मॉक टेस्ट

उम्मीदवार लगातार समय सेट कर मॉक टेस्ट दें और पिछले साल के पेपर सॉल्व करें। इससे आपके परीक्षा का रियल टाइम मैनेजमेंट अच्छा होगा। हर सेक्शन को टाइम सेट कर सॉल्व करें। 

क्विक रिवीजन प्लान

आखिरी वीक के लिए उम्मीदावर एक क्विक रिवीजन प्लान जरूर तैयार करें।

Latest Education News