A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन कर दें अप्लाई

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन कर दें अप्लाई

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप भी नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जल्द ही नीट यूजी 2026 के लिए चल रही आवदेन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी जल्द से ज्लद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

अप्लाई करने की लास्ट डेट

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, इसके फॉर्म में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो 10 मार्च को खुलेगी, जो 12 मार्च तक चलेगी। 

आयु सीमा

आधिकारकि वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करने की मिनिमम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

परीक्षा तिथि

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा, जो दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे (180 मिनट) मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- 

सहायक जेल अधीक्षक समेत इन पदों पर भर्ती, शुरू हो चुक हैं आवेदन; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Latest Education News