A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG counselling: स्टेट कोटा सीट्स के लिए शेड्यूल हुआ जारी, पढ़ें यहां पूरी डिटेल

NEET UG counselling: स्टेट कोटा सीट्स के लिए शेड्यूल हुआ जारी, पढ़ें यहां पूरी डिटेल

राज्य कोटा सीटों के लिए नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में डिटेल्ड विवरण पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

NEET UG counselling: राज्य कोटा सीटों के लिए नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग शेड्यूल को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग का पहला फेज 30 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगा और ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। राज्य 13 से 14 अगस्त के बीच ज्वाइन करने वाले उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन करेंगे। उम्मीदवार डिटेल्ड शेड्यूल को नीचे दी गई तालिका से जान सकते हैं। 

राउंड काउंसलिंग शेड्यूल लास्ट डेट ऑफ ज्वाइनिंग डेटा का वेरिफिकेशन
राउंड 1 30 जुलाई से 6 अगस्त 12 अगस्त 13 से 14 अगस्त
राउंड 2 19 अगस्त से 29 अगस्त 4 सितंबर 5 से 6 सितंबर
राउंड 3 9 से 18 सितंबर 23 सितंबर 24 सितंबर
स्ट्रे वैकेंसी 25 सितंबर से 29 सितंबर 3 अक्टूबर      -

जरूरी तारीखें

  • भुगतान: भुगतान सुविधा सर्वर समय के अनुसार 28 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
  • विकल्प भरने की सुविधा: 22 से 28 जुलाई (सर्वर समय के अनुसार रात 11:55 बजे तक)
  • विकल्प लॉकिंग: सर्वर समय के अनुसार 28 जुलाई को शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक विकल्प लॉकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • सीट आवंटन की प्रक्रिया: 29 से 30 जुलाई
  • सीट आवंटन परिणाम: 31 जुलाई
  • रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग: 1 से 6 अगस्त
  • संस्थानों द्वारा ज्वाइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन: 7 से 8 अगस्त

एमसीसी काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी, उसके बाद एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद यूजी मेडिकल वाले टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार चेक करें और डाउनलोड करें। 

शेड्यूल के लिए डायरेक्ट लिंक

Latest Education News