A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NHAI Summer Internship 2026: एनएचएआई में करनी है इंटर्नशिप तो न चूकें ये मौका, शुरू हो चुके हैं आवेदन; जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

NHAI Summer Internship 2026: एनएचएआई में करनी है इंटर्नशिप तो न चूकें ये मौका, शुरू हो चुके हैं आवेदन; जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

NHAI समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें सेलेक्ट होने पर कितना स्टाइपेंड मिलेगा, आइए इस खबर के जरिए अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दो महीने के "समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026" के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार NHAI समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आधिकारिक वेबसाइट - internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर आवेदन कर सकते हैं। NHAI समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2026 है। बता दें कि NHAI समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 4 मई से 5 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। अब सवाल आता है कि इसमें स्टाइपेंड कितना मिलेगा, आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

स्टाइपेंड का विवरण

चयनित इंटर्न्स को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, और इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर उन्हें एक 'पूर्णता प्रमाण पत्र' भी दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाएं।
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, जन्म तिथि और पासवर्ड डालकर खुद को रजिस्टर करें।
  • रजिस्टर होने के बाद, अब User ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • इसके बाद जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • NHAI Summer Internship आवेदन प्रक्रिया की PDF सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

एलिजिबिलिटी

NHAI की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, पात्र उम्मीदवारों में प्रमुख संस्थानों के पूर्णकालिक स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र शामिल हैं। इन संस्थानों में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के तहत शीर्ष रैंक वाले संस्थान, प्रमुख विधि विश्वविद्यालय, प्रबंधन संस्थान और प्रतिष्ठित जनसंचार संस्थान शामिल हैं।

NHAI के समर इंटर्नशिप प्रोग्राम में इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होगी, जैसे सिविल इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और संबंधित विषय। इसके अलावा, इस प्रोग्राम का विस्तार गैर-तकनीकी क्षेत्रों तक भी किया गया है, जिसमें कानून (BA LLB), वाणिज्य और विज्ञान (BA/B.Com/B.Sc), प्रबंधन (HR, वित्त, मार्केटिंग में MBA), जनसंचार और पुस्तकालय विज्ञान शामिल हैं; इस तरह, यह प्रोग्राम विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की भागीदारी को व्यापक बनाता है।

दिसंबर 2025 में शुरू हुए NHAI इंटर्नशिप प्रोग्राम में जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली; इसमें 244 सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने एक महीने की विंटर इंटर्नशिप की, और 149 छात्रों ने जनवरी से जून 2026 तक चलने वाली छह महीने की टर्म इंटर्नशिप में दाखिला लिया। इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए, यह विस्तृत प्रोग्राम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए एक कुशल कार्यबल तैयार करने में और भी ज़्यादा मदद करेगा।

Latest Education News