A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NIOS 2025 परीक्षा हुई स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख; जान लें कारण

NIOS 2025 परीक्षा हुई स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख; जान लें कारण

NIOS ने 6 नवंबर को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। संशोधित तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

NIOS 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। NIOS 2025 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने बिहार विधानसभा चुनावों के कारण गुरुवार, 6 नवंबर को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।  

NIOS की अधिसूचना में कहा गया है, "बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, प्रशासनिक और लॉजिस्टिक्स कारणों से 6 नवंबर को होने वाली NIOS परीक्षा पूरे भारत में आयोजित नहीं की जाएगी।" 

जल्द जारी होंगी नई तिथियां

NIOS की 12वीं की भौतिकी, इतिहास, पर्यावरण विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान और 10वीं की चित्रकला की परीक्षा आज होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। NIOS की अधिसूचना में कहा गया है कि संशोधित तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। एनआईओएस 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 18 नवंबर को संपन्न होगी। एनआईओएस 10वीं और 12वीं के आगामी पेपर देखें-

NIOS 10वीं टाइम टेबल 2025

  • 7 नवंबर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • 8 नवंबर- लोक कला
  • 10 नवंबर- उर्दू, संस्कृत, भारतीय सांकेतिक भाषा, बोध दर्शन
  • 11 नवंबर- अंग्रेजी
  • 12 नवंबर- बेकरी और कन्फेक्शनरी, कटिंग और टेलरिंग, ड्रेस मेकिंग, डेस्कटॉप पब्लिशिंग में सर्टिफिकेट,
  • योग में सर्टिफिकेट, बेसिक कंप्यूटिंग (सिद्धांत), ब्यूटी कल्चर और हेयर केयर, हेयर केयर और स्टाइलिंग में सर्टिफिकेट
  • 13 नवंबर- गृह विज्ञान
  • 14 नवंबर- हिंदुस्तानी संगीत, नाट्यकला
  • 17 नवंबर- भारतीय संस्कृति और विरासत, कर्नाटक संगीत
  • 18 नवंबर- लेखाशास्त्र, संस्कृत व्याकरण

NIOS 12वीं टाइम टेबल

  • 7 नवंबर- डाटा एंट्री ऑपरेशन
  • 12 नवंबर- जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, विधि परिचय, सैन्य इतिहास
  • 13 नवंबर- व्यवसाय अध्ययन, संस्कृत साहित्य
  • 14 नवंबर- उर्दू, भारतीय दर्शन, नाट्यकला
  • 17 नवंबर- अर्थशास्त्र, बोध दर्शन
  • 18 नवंबर- हाउसकीपिंग, खानपान प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, होटल फ्रंट ऑफिस संचालन, फलों और सब्जियों का संरक्षण, वेब डिजाइनिंग और विकास, कंप्यूटर और कार्यालय अनुप्रयोग

Latest Education News