अगर आपने भी CUET UG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET UG 2026 को लेकर एक नोटिस जारी किया है। NTA ने आवेदन के दौरान जमा किए गए पहचान-पत्रों के साथ तस्वीरों के मेल न खाने के संबंध में उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे 10 अप्रैल तक अपना पहचान पत्र और फोटो अपलोड कर दें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर नोटिस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर CUET UG 2026 एडवाइजरी वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने नोटिस खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
नोटिस को चेक करने के लिए सीधा लिंक
जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, "यह देखा गया कि कुछ उम्मीदवारों ने आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान-पत्रों का उपयोग करके पंजीकरण कराया। कुछ मामलों में, आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा ली गई लाइव तस्वीरें UIDAI के पास उपलब्ध रिकॉर्ड में मौजूद तस्वीरों से मेल नहीं खाती थीं।"
"इसलिए, NTA ने ऐसे प्रभावित उम्मीदवारों को अपनी पहचान वेरिफाई करने का एक अवसर दिया है। इसके लिए उन्हें एक हस्ताक्षरित और अटेस्टेड सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा, जिसके साथ उनकी एक हाल की फोटो भी होनी चाहिए, जिसे उनके स्कूल/कॉलेज के प्रिंसिपल या हेडमास्टर ने विधिवत सर्टिफाई किया हो। हालांकि, यदि ऊपर बताए गए वेरिफाई करने वाले अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं, तो उम्मीदवार किसी Class-I Gazetted Officer से अटेस्टेशन प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, SDM, DM, या भारतीय दूतावास के किसी Class-I Gazetted Officer (NRI उम्मीदवारों के लिए)।"
Latest Education News