1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ओडिशा सरकार ने 12वीं तक का 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम करने की घोषणा की

ओडिशा सरकार ने 12वीं तक का 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम करने की घोषणा की

ओडिशा सरकार ने मौजूदा अकादमिक सत्र में 12वीं तक का 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम करने की बुधवार को घोषणा की। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर स्कूलों के बंद होने की वजह से यह निर्णय लिया गया।

<p>Odisha government announces reduction of 30 percent...- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO Odisha government announces reduction of 30 percent syllabus up to 12th standard

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने मौजूदा अकादमिक सत्र में 12वीं तक का 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम करने की बुधवार को घोषणा की। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर स्कूलों के बंद होने की वजह से यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गठित तीन समितियों के सुझाव पर यह घोषणा की गई है। नया पाठ्यक्रम ‘बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ (बीएसई), ‘काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन’ (सीएसएसई) और ‘स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग’ (एससीईआरटी)की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। दास ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी सरकार के फैसले के बारे में स्कूलों को सूचित करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए जरूरी अध्यायों को बरकरार रखा गया है। स्कूलों को दोबारा खोले जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि केन्द्र के इस संबंध में निर्देश जारी करने के बाद इस पर चर्चा की जाएगी।

Latest Education News