1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ओडिशा सरकार ने छात्रों के लिए कैरियर पोर्टल लॉन्च किया

ओडिशा सरकार ने छात्रों के लिए कैरियर पोर्टल लॉन्च किया

ओडिशा सरकार ने गुरुवार को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए एक कैरियर पोर्टल शुरू किया है और संभावित करियर पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सलाह भी ली।

<p>Odisha Government Launches Career Portal for Students</p>- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE Odisha Government Launches Career Portal for Students

भुवनेश्वर।ओडिशा सरकार ने गुरुवार को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए एक कैरियर पोर्टल शुरू किया है और संभावित करियर पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सलाह भी ली। यूनिसेफ के सहयोग से स्कूल एंड मास एजुकेशन डिपार्टमेंट ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक छात्रों के लाभ के लिए उड़िया भाषा में पोर्टल लॉन्च किया है।

राज्य के स्कूल और शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि सभी बच्चों को व्यापक करियर विकल्पों उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल को बहुत ही उचित समय पर लाया गया है।पोर्टल में 550 से अधिक कैरियर विकल्पों की जानकारी शामिल है।

विभाग के सचिव सत्यब्रत साहू ने कहा, "हम आशा करते हैं कि कैरियर पोर्टल अपनी सेवाओं और सूचनाओं के साथ सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक छात्रों तक पहुंचेगा।

Latest Education News