1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य की पुलिस फोर्स में होगी 12 हजारों पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

इस राज्य की पुलिस फोर्स में होगी 12 हजारों पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

पुलिस में नौकरी करनी है और तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ओडिशा के सीएम ने ऐलान किया है कि जल्द ही राज्य में 12000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

odisha police- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक फोटो

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ओडिशा में जल्द पुलिस बल में बंपर भर्ती निकाली जाने वाली है। इसकी जानकारी खुद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ऐलान में कहा कि राज्य सरकार पुलिस विभाग में 12,000 से अधिक खाली पदों को जल्द भरेगी। माझी ने यह घोषणा दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को की है, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

बनेंगे 20 नए पुलिस थाने

मुख्यमंत्री ने बताया कि अमित शाह के साथ बैठक में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएनए) को राज्य में लागू करने पर चर्चा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को लेकर भी चर्चा की गई है। उन्होंने गृह मंत्री को बताया कि इस खतरे से निपटने के लिए राज्य में 20 नए साइबर पुलिस थाने बनाए जाएंगे और सभी थाने में क्राइम सीन अधिकारी का पदों को भरा जाएगा।

भरे जाएंगे 12 हजार नए पद

माझी ने बताया कि गृह मंत्री ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार गृह विभाग में खाली पड़े 12,000 पदों को जल्द ही भरेगी जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इनमें से 3,003 पद ओडिशा स्पेशल स्ट्राइकिंग बल (ओएसएसएफ) में, 3,000 पद ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) में, 2,000 ट्रैफिक कर्मी, 5,000 होम गार्ड, 267 लोक अभियोजन निदेशालय में और 254 पद राज्य फॉरेंसिक विज्ञान विभाग में भरे जाएंगे।

95000 से अधिक रोजगार की संभावना

भर्ती की यह घोषणा ऐसे वक्त की गई है जब विपक्ष पिछले साल जून में भाजपा के आने के बाद महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। जानकारी दे दें कि दिल्ली में हुए निवेशक सम्मेलन में ओडिशा सरकार ने 13 सहमति पत्र पर साइन किए और 1.03 लाख करोड़ रुपये के 15 निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 95,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें:

​NMC ने जारी किया MBBS सीटों की लिस्ट, जानें किस राज्य में कितनी सीटें और कितने मेडिकल कॉलेज
दिल्ली सरकार ने स्कूलों को गर्मी को देखते हुए दी हिदायत, आईएमडी जारी कर चुका है अलर्ट

Latest Education News