A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार बोर्ड रिजल्ट को किन-किन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक? जान लें यहां

बिहार बोर्ड रिजल्ट को किन-किन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक? जान लें यहां

बिहार बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा के नतीजे जल्द ही बिहार बोर्ड की तरफ से जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि परिणाम को किन किन ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जाए सकेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

अगर आप भी बिहार बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाने की संभावना है। एक बार रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदावर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल ((रोल कोड और रोल नंबर) का उपयोग करना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट को चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स कौन सी हैं? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे कर सकेंगे परिणाम को चेक 

जारी होने पर स्टूडेंट्स अपने बिहार बोर्ड (क्लास 10 या क्लास 12) परिणाम को नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर संबंधित लिंक (बिहार बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट/ बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट) पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल्स (रोल कोड और रोल नंबर) को भरना होगा। 
  • इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। वहीं, 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन बिहार बोर्ड ने 17 से 25 फरवरी 2026 तक किया था। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News