A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ONGC अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

ONGC अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

ONGC अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

ONGC अपरेंटिस भर्ती: ऑयल एंड नेचुरल गैस निगम लिमिटेड यानी ONGC में निकली अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से अब अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

ONGC अपरेंटिस भर्ती: अब क्या है लास्ट डेट?

इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

ONGC अपरेंटिस भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा। 
इसके बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा। 
आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंट आउट अवश्य ले लें। 

ONGC अपरेंटिस भर्ती: वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2623 पदों को भरा जाएगा।

ONGC अपरेंटिस भर्ती: सेलेक्शन प्रोसेस

ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से योग्यता आधारित होगा, जो संबंधित योग्यता परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। 

ONGC अपरेंटिस भर्ती: स्टाइपेंड 

प्रशिक्षुओं को उनके ट्रेड और शैक्षिक योग्यता के आधार पर ₹8,200 से ₹12,300 तक का स्टाइपेंड मिलेगा। यह भर्ती पूरे भारत में विभिन्न ट्रेडों और क्षेत्रों में की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

PNB LBO भर्ती: 700 से ज्यादा वैकेंसी, जान लें कौन कर सकता है आवेदन

Latest Education News