Pariksha Pe Charcha 2026: टाइम मैनेजमेंट से लेकर स्किल डेवलप करने तक, PM मोदी ने छात्रों को दिए सभी जरूरी टिप्स
Pariksha Pe Charcha 2026 का समाप्त हो गई है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टूडेंट्स से सीधा संवाद किया और कई टिप्स दिए। पीएम मोदी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें भीतर के विद्यार्थी को हमेशा चैतन्युक्त रखना चाहिए। शिक्षा एक मजबूरी नहीं होनी चाहिए और न ही बोझ होना चाहिए।

इस साल की Pariksha Pe Charcha 2026 का आयोजन खत्म हो चुका है। इस साल परीक्षा पे चर्चा का नौवां एडिशन आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छात्रों से सीधे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एग्जाम के स्ट्रेस से निपटने के लिए स्टूडेंट्स को टिप्स दिए। प्रधानमंत्री देश भर के एग्जाम वॉरियर्स के साथ बातचीत की। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है, जिसे पीएम मोदी छात्रों से सीधे संवाद करते हैं। इसमें वह बोर्ड एग्जाम से पहले स्कूल स्टूडेंट्स से बातचीत करते हैं। वह एग्जाम स्ट्रेस, तैयारी, टाइम मैनेजमेंट और दूसरी चीजों से जुड़े कई टॉपिक पर बात करते हैं। बता दें कि पिछले वर्षों में 'परीक्षा पे चर्चा' प्रोग्राम मुख्य रूप से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होता रहा है। लेकिन अब इसके आयोजन के तरीके में बदलाव आया है। इस साल इंटरैक्टिव सेशन गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर एग्जाम वॉरियर्स के साथ हुए।
इस साल कुल 4,50,13,379 लोगों ने हिस्सा लिया है। इनमें से 4,19,14,056 छात्र, 24,84,259 शिक्षक और 6,15,064 माता-पिता ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल, दूरदर्शन (DD) और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया गया।
Live updates : Pariksha Pe Charcha 2026
- February 06, 2026 11:11 AM (IST) Posted by Akash Mishra
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व पर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को AI का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन यह भी कहा कि यह हमेशा उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद नहीं करेगा।
- February 06, 2026 11:09 AM (IST) Posted by Akash Mishra
'विकसित भारत बनाना है तो हम तय करें कि हम गंदगी नहीं करेंगे'
पीएम मोदी ने कहा कि कर्तव्य का पालन करें। शुरुआत करो स्वच्छता से। उन्होंने कहा कि अगर हमें विकसित भारत बनाना है तो हम तय करें कि हम गंदगी नहीं करेंगे।
- February 06, 2026 11:02 AM (IST) Posted by Akash Mishra
सपनों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
बड़े-बड़े सपने देखने और पूरा करने को लेकर पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, "सपने देखने ही चाहिए। लेकिन सपनों को गुनगुनाते रहना ये कभी काम नहीं आता। इसलिए जीवन में कर्म को प्रधान देना चाहिए। मैं जहां हूं वहां मुझे सफल होना है तभी मैं आगे जाऊंगा।"
- February 06, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Akash Mishra
'एक पैटर्न फॉलो करें, पूरा आत्मविश्वास रखें'
पीएम मोदी का छात्रों के लिए 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान संदेश दिया कि "एक पैटर्न फॉलो करें, पूरा आत्मविश्वास रखें।"
- February 06, 2026 10:51 AM (IST) Posted by Akash Mishra
टाइम मैनेजमेंट क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने टाइम मैनेजमेंट लेकर कहा कि जीवन में अगर टाइम मैनेजमेंट सीख लिए तो कभी भी प्रेशर नहीं लगेगा, थकान नहीं लगेगी। समय का सही उपयोग करें।
- February 06, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Akash Mishra
'गेमिंग एक स्किल है'
पीएम मोदी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गेमिंग एक स्किल है और उसमें स्पीड भी बहुत होती है। बेस्ट क्वालिटी की गेम ढूंढकर अपनी एक्सपर्टाइज पाने का प्रयास करना चाहिए।
- February 06, 2026 10:46 AM (IST) Posted by Akash Mishra
'आपका सक्सेस पेरेंट्स का सम्मान बन जाता है'
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान पीएम मोदी ने स्टूडेंट के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आपका सक्सेस उनका(पेरेंट्स) सम्मान बन जाता है।
- February 06, 2026 10:43 AM (IST) Posted by Akash Mishra
'छात्रों को उनकी अपनी ताकत के हिसाब से आगे बढ़ने देना चाहिए'
उन माता-पिता को जवाब देते हुए जो कुछ कॉम्पिटिटिव एग्जाम या दूसरी पढ़ाई समय से पहले पूरी करने को लेकर चिंतित हैं, PM मोदी ने कहा कि उन्हें छात्रों को उनकी अपनी ताकत के हिसाब से आगे बढ़ने देना चाहिए।
- February 06, 2026 10:36 AM (IST) Posted by Akash Mishra
'शिक्षा एक मजबूरी नहीं होनी चाहिए'
पीएम मोदी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें भीतर के विद्यार्थी को हमेशा चैतन्युक्त रखना चाहिए। शिक्षा एक मजबूरी नहीं होनी चाहिए और न ही बोझ होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि टोटल इनवोल्वमेंट चाहिए।
- February 06, 2026 10:33 AM (IST) Posted by Akash Mishra
जीवन को बनाने के लिए शिक्षा एक माध्यम है
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान पीएम मोदी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिंदगी परीक्षा के लिए नहीं है। हमारे जीवन को बनाने के लिए शिक्षा एक माध्यम है।
- February 06, 2026 10:31 AM (IST) Posted by Akash Mishra
अच्छे टीचर पर क्या बोले पीएम मोदी
एक छात्र के सवाल के जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे टीचर सर्वांगीण विकास के लिए पूरा सिलेबस पढ़वाते हैं। पूरे सिलेबस पर मेहनत करवाते हैं।
- February 06, 2026 10:26 AM (IST) Posted by Akash Mishra
शिक्षा और स्किल पर क्या कहा पीएम मोदी ने
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षा और स्किल अलग नहीं है। वह एक दूसरे के जुड़वा भाई बहन हैं। लेकिन स्किल जीवन में बहुत अनिवार्य है।
- February 06, 2026 10:24 AM (IST) Posted by Akash Mishra
मेनटेन लाइफ स्किल
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक छात्र के सवाल के जवाब देते हुए कहा कि लाइफ स्किल को आत्मसात करनी ही चाहिए। लाइफ स्किल में कोई कंप्रोमाइज नहीं है।
- February 06, 2026 10:21 AM (IST) Posted by Akash Mishra
संतुलन होना चाहिए
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर चीज में संतुलन होना चाहिए।
- February 06, 2026 10:18 AM (IST) Posted by Akash Mishra
पीपीसी के दौरान एक छात्रा ने सुनाई कविता तो पीएम मोदी ने क्या कहा
पीपीसी के दौरान एक छात्रा ने कविता सुनाई, जिसके बाद एक और छात्रा ने अपनी मां का लिखा हुए एक गाना सुनाया। इस पर पीएम मोदी ने तारीफ की और कहा कि बहुत इंस्पायरिंग लिखा है मां ने।
- February 06, 2026 10:15 AM (IST) Posted by Akash Mishra
मन को जोतो और मन को जोड़ो
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मन को जोतो और फिर मन को जोड़ो और फिर आपको पढ़ाई के जो विषय रखने हैं रखो। तो आप स्टूडेंट्स को हमेशा सफल पाओगे।
- February 06, 2026 10:12 AM (IST) Posted by Akash Mishra
टीचर को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक सवाल का जवाब देते हुए टीचर को लेकर कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहंच में हो लेकिन पकड़ में न हो।
- February 06, 2026 10:07 AM (IST) Posted by Akash Mishra
अपने पैटर्न पर भरोसा करें
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री विद्यार्थियों से कहा कि अपने पैटर्न पर भरोसा करें। साथ ही कहा कि सुनो सभी की लेकिन अपने अनुभव कुछ और भी जोड़ते चलो न कि किसी के कहने पर।
- February 06, 2026 10:04 AM (IST) Posted by Akash Mishra
टाइम मैनेजमेंट पर बोले पीएम मोदी
‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री विद्यार्थियों की परीक्षाओं से जुड़ी शंकाओं को दूर करने के लिए पीएम मोदी छात्रों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टाइम मैनेजमेंट सीख लीजिए डर नहीं लगेगा।
- February 06, 2026 10:02 AM (IST) Posted by Akash Mishra
परीक्षा पे चर्चा हुई शुरू
परीक्षा पे चर्चा 2026 शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी स्टूडेंट्स से संवाद कर रहे हैं और उन्हें तनावमुक्त होकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए गुरुमंत्र दे रहे हैं।
- February 06, 2026 9:57 AM (IST) Posted by Akash Mishra
परीक्षा पे चर्चा शुरू होने में चंद मिनट्स और
परीक्षा पे चर्चा शुरू होने में चंद मिनट्स और शेष बचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और परीक्षा के स्ट्रेस को कम करने के लिए टिप्स देंगे।
- February 06, 2026 9:51 AM (IST) Posted by Akash Mishra
4 करोड़ के पार रजिस्ट्रेशन
इस साल कुल 4,50,13,379 लोगों ने हिस्सा लिया है। इनमें से 4,19,14,056 छात्र, 24,84,259 शिक्षक और 6,15,064 माता-पिता ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
- February 06, 2026 9:42 AM (IST) Posted by Akash Mishra
पीएम मोदी छात्रों की परीक्षाओं से जुड़ी शंकाओं करेंगे दूर
हर वर्ष की तरह इस साल भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी स्टूडेंट्स की परीक्षाओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान करेंगे और तनावमुक्त होकर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे।
- February 06, 2026 9:35 AM (IST) Posted by Akash Mishra
10 बजे शुरू होगी परीक्षा पे चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और परीक्षा के स्ट्रेस को कम करने के लिए व उससे कैसे निपटा जाए, इस संबंध में गुरुमंत्र भी देंगे।