A
Hindi News एजुकेशन Pariksha Pe Charcha 2026: पीपीसी की दूसरा एपिसोड खत्म, अनुशासन से लेकर स्टार्टअप तक के लिए पीएम मोदी ने दिए जरूरी टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2026: पीपीसी की दूसरा एपिसोड खत्म, अनुशासन से लेकर स्टार्टअप तक के लिए पीएम मोदी ने दिए जरूरी टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2026 का दूसरा एपिसोड समाप्त हो गया है। पीपीसी 2026 के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने छात्रों को कई अहम मुद्दों पर टिप्स दिए और साथ ही कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत अनिवार्य है।

परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड- India TV Hindi Image Source : X @NARENDRAMODI परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड

Pariksha Pe Charcha 2026 का आज यानी 9 फरवरी को सुबह 10 बजे दूसरा एपिसोड समाप्त हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से बातचीत की और अनुशासन से लेकर स्टार्टअप तक के लिए अहम टिप्स दिए। ParikshaPeCharcha 2026 का दूसरे एपिसोड एपिसोड में गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर और असम के गुवाहाटी के ExamWarriors शामिल हुए। इस सेशन के दौरान, वह बोर्ड और कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों को परीक्षा की तैयारी, प्रेशर मैनेज करने और चुनौतियों से निपटने के बारे में गाइडेंस भी दी।  यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल, दूरदर्शन (DD) और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया गया। 

'मेरे लिए ये सीखने का कार्यक्रम, सिखाने का नहीं'

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए ये सीखने का कार्यक्रम होता है, ये सिखाने का कार्यक्रम नहीं है। मुझे सुनना है। 

'जरूरी नहीं कि स्टार्टअप के लिए 25 साल की उम्र चाहिए'

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले आपका ध्यान इसपर होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। जरूरी नहीं कि स्टार्टअप के लिए 25 साल की उम्र चाहिए, आप कभी भी कर सकते हैं। छोटे-छोटे स्टार्टअप से भी काम शुरू हो सकता है।

विकसित भारत को लेकर एक प्रश्न के जवाब में पीएम मोदी ने क्या कहा

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में डेवलप देश को लेकर एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, "लिक्वान्यू कहते थे कि अगर हमको डेवलप देश बनना है तो अपनी आदतें डेवलेप देश के लोगों की तरह बनानी होंगी।" उन्होंने आगे कहा कि हम सभी देश के नागरिक छोटी-छोटी चीजें करें, हम जरूर विकसित भारत बनाने में अपना दायित्व निभा सकते हैं।

'पढ़ाई और आर्ट को अलग-अलग नहीं देखना चाहिए'

एक स्टूडेंट ने पूछा कि रेगुलर पढ़ाई के साथ-साथ आर्ट, क्राफ्ट और डिजाइन को कैसे किया जा सकता है और फिर भी एक हेल्दी बैलेंस कैसे बनाए रखा जा सकता है। जवाब में, PM मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि स्टूडेंट्स को "पढ़ाई और आर्ट को अलग-अलग नहीं देखना चाहिए।" उन्होंने आगे समझाया कि अगर किसी को साइंस पढ़ते समय आर्ट में मज़ा आता है, तो वे दोनों को मिला सकते हैं - उदाहरण के लिए, "अगर आपको आर्ट में दिलचस्पी है और साइंस सब्जेक्ट में कुछ लैब स्टडीज़ हैं, तो आप यह कर सकते हैं कि कागज़ पर एक ट्यूब बनाएं, बोतल पर केमिकल्स के नाम लिखें। फिर, आप एक और आर्ट बनाएं यह सोचते हुए कि आपने केमिकल्स मिलाकर यह पढ़ा है, ऐसा होता है। इस तरह, आपने आर्ट का इस्तेमाल किया और साइंस सब्जेक्ट के कॉन्सेप्ट सीखे।" उन्होंने यह भी कहा कि "आप रोज़ाना आधा घंटा या हफ्ते में दो बार आर्ट करके पढ़ाई के तनाव और थकान को कम कर सकते हैं।"

'जीवन में अनुशासन बहुत अनिवार्य'

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में अनुशासन को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत अनिवार्य है। इंस्पिरेशन में अनुशासन सोने पे सुहागा का काम करता है। अगर डिसिप्लिन नहीं है तो कितना ही इंस्पिरेशन वो फिर बोझ बन जाता है।

'हमें टेक्नोलॉजी को समझना होगा और खुद का विस्तार करना होगा'

AI को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें किसी चीज से डरना नहीं चाहिए। हमारा कोशिश होनी चाहिए कि हम उसके(टेक्नोलॉजी) गुलाम नहीं बनेंगे। हर टेक्नोलॉजी का हम ज्यादा उपयोग कर सकते हैं। हमें टेक्नोलॉजी को समझना होगा। खुद का विस्तार करना होगा और उसमें टेक्नोलॉजी की ताकत को जोड़ना होगा।

'भारत इतनी विविधताओं से भरा है, देखने के लिए एक जिंदगी भी कम पड़ जाए'

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में छत्तीसगढ़ के एक छात्र का सवाल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें कहीं भी जाना है स्टूडेंट की तरह जाना चाहिए, तब टूरिज्म का मजा है। भारत इतनी विविधताओं से भरा है कि एक जिंदगी भी कम पड़ जाए देखने के लिए।

'शिक्षा की जीवन में भी जरूरत है और समाज जीवन में भा जरूरत'

एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "शिक्षा की जीवन में भी जरूरत है और समाज जीवन में भा जरूरत है। ये गलती कभी मत करना कि खेल में बहुत अच्छा हूं तो मुझे पढ़ने के जरूरत नहीं। लेकिन शिक्षा ही सबकुछ कर लेगी, ऐसा नहीं है। अपने हुनर को डेवलप करना चाहिए। खेलना भी है और पढ़ना भी है।" 

'हमें आपने आपको हमेशा लीडर रोल में तैयार करना चाहिए'

पीएम मोदी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "जो काम है मन में तय करिए कोई करे या न करे मैं करूंगा। जब यह विचार आ जाएगा तो कि मैं अपने से शुरू करूंगा तो अपने आप लीडरशिप आना शुरू हो जाएगी। हमें आपने आपको हमेशा लीडर रोल में तैयार करना चाहिए। अच्छा विश्वास है विचार भी अच्छा है।"

'शिक्षा पर जितना ज्यादा बल देंगे उतना तेजी से विकास होगा'

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में गुजरात के एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम शिक्षा पर जितना ज्यादा बल देंगे उतना तेजी से विकास होगा।

शिक्षक को लेकर किए गए सवाल पर क्या बोले पीएम मोदी

एक स्टूडेंट के सवाल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर एक के जीवन में शिक्षक का बड़ा रोल होता है। इसके बाद पीएम मोदी को छात्र-छात्राओं ने गाना भी सुनाया।

कंपेरिजन को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

पीपीसी 2026 के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि वे तनाव कम करने और स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठें, सूर्योदय देखें और गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें। पीएम मोदी ने कहा कि माता-पिता को बच्चों की तुलना उनके भाई-बहनों से करने से बचना चाहिए और न तो बहुत ज्यादा तारीफ करनी चाहिए और न ही बहुत अधिक आलोचना करनी चाहिए। कंपेरिजन करने से हर मां-बाप को बचना चाहिए। परिवार में अगर कोई निकट है तो हमें मन ही मन उसे गुरु मान लेना चाहिए।

Latest Education News