A
Hindi News एजुकेशन PM Internship Scheme 2025 के लिए आवेदन शुरू, कौन-कौन कर सकता है अप्लाई? ये रहा डायरेक्ट लिंक

PM Internship Scheme 2025 के लिए आवेदन शुरू, कौन-कौन कर सकता है अप्लाई? ये रहा डायरेक्ट लिंक

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

PM Internship Scheme 2025: अगर आप भी पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने अपने आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर पीएम इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) 2025 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। जो इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। 

आवेदन करने की आखिरी तारीख?

जानकारी दे दें कि पीएम इंटर्नशिप योजना  2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 है। 

क्या है एलिजिबिलिटी?

21 से 24 वर्ष की आयु के वे छात्र जो कक्षा 10वीं या 12वीं पास कर चुके हैं या जिनके पास यूजी/पीजी डिग्री या डिप्लोमा है, वे पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 

  • भारतीय नागरिकता: आवश्यक
  • आयु: 21 से 24 वर्ष
  • शिक्षा: न्यूनतम 10वीं पास, 12वीं, यूजी डिग्री या डिप्लोमा
  • रोजगार की स्थिति: कोई अंशकालिक या पूर्णकालिक नौकरी नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए ₹800 करोड़ का बजट आवंटित किया। आधिकारिक तौर पर 3 अक्टूबर, 2024 को लॉन्च की गई इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को ₹6,000 का मासिक वजीफा मिलेगा और वे ऑटोमोबाइल, वित्त, आतिथ्य और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत भर की शीर्ष 500 कंपनियों में काम करेंगे।

कैसे करें आवेदन 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले PMIS की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी प्रदान करके खुद को पंजीकृत करें।
  • इसके बाद क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अब पोर्टल पर अपने फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। 
  • इसके बाद को फॉर्म जमा करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक

Latest Education News