A
Hindi News एजुकेशन राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने क्लास 10 और क्लास 12 बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बता दें कि छात्र इसे सीधे डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, स्कूलों को अपने लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे और उन्हें स्टूडेंट्स को बांटने होंगे। हालांकि, प्राइवेट कैंडिडेट्स भी बोर्ड की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को एडमिट कार्ड पर मौजूद सभी डिटेल्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए। RBSE क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षाएं फरवरी 2026 में शुरू होंगी। एडमिट कार्ड जारी किए जाने के संबंध में राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफऑर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट भी साझा की है।

कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर क्लास 10 या क्लास 12 एडमिट कार्ड 2026 के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद मांगी गई जरूरी लॉगिन डिटेल्स को भरकर सबमिट करना होगा। इसके 
  • बाद, हॉल टिकट डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकेगा।

कब से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की तरफ से क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से शुरू होगा। कक्षा 10वीं का आयोजन 12 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा को 12 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक आयोजित। राज्यभर में परीक्षा के लिए 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 51 केंद्र निगरानी (Surveillance) में रहेंगे।

एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें

बिना वैलिड एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना न भलें। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दौरान एग्जाम से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। 

ये भी पढ़ें- 

UP RTE Admission: पहले चरण के लिए आवेदन हुए शुरू, जान लें क्या है इसके लिए योग्यता

Latest Education News