A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026: डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम? जान लें

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026: डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम? जान लें

राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम को जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

अगर आप राजस्थान बोर्ड 2026 कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान बोर्ड की ओर से परिणाम को जल्द ही जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम को 20 मार्च तक जारी किया जा सकता है। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम को डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं। 

कैसे करें डिजिलॉकर पर चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद राजस्थान बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। और उसे चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

SMS के जरिए कैसे करें राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट?

SMS के जरिए राजस्थान बोर्ड क्लास 10 के परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को फोन में RJ10 [अपना रोल नंबर] टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा। 

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in 
  • rajresults.nic.in 
  • digilocker.gov.in

किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

आप जानते हैं दुनिया की सबसे गर्म जगह कौन सी है, किस शहर में है स्थित? जानिए

Latest Education News