अगर आप राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लॉ ग्रेजुएट हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज के पद पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। वहीं, इसके लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 44 पदों को भरा जाएगा।
क्या है आवेदन करने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो आवेदनकर्ताओं की उम्र 21 साल से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
- एलएलबी फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर के स्टूडेंट्स भी इस परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदन करने इच्छुक उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
- पंजीतकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- अपने आवेदन पत्र को पूरा भरने के पश्चात उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उम्मीदवार एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें- इंजीनियरिंग के मामले में ये है देश का टॉप कॉलेज
Latest Education News