वर्धमान महावीर ओपेन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है, ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक किसी भी कारणवश राजस्थान पीटीईटी में आवेदन नहीं कर सकें हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम दिन से पहले ऐसा कर दें। पीटीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन की तारीख को लेकर यूनिवर्सिटी ने नोटिस भी जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, अब छात्र इस परीक्षा के लिए 5 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
नोटिस में क्या कहा गया?
नोटिस में कहा गया कि राज्य के विभिन्न कॉलेज में दो वर्षीय बी.एड कोर्स में सत्र 2025-26 में एडमिशन के लिए प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी PTET 2025 एवं राज्य सरकार के नियमानुसार पात्र उम्मीदवारों से वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी दी जा रही कि आवेदन की नवीनतम तिथि अब 5 मई 2025 है, इसके अलावा, छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम में लगने वाले फीस के बारे में जानकारी दी गई है।
योग्यता क्या मांगी गई?
जानकारी दे दें कि आगामी राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन कार्यक्रमों में न्यूनतम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विकलांग, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं सहित रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 45 फीसदी नंबर होने चाहिए।
कब होंगे एग्जाम?
राजस्थान पीटीईटी में आवेदनकर्ता जान लें कि इसके लिए एग्जाम 15 जून को आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार जान लें कि राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से 7 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है।
कैसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाना चाहिए।
- फिर B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. 4 वर्षीय कोर्स या B.Ed. 2 वर्षीय कोर्स के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में इस फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।
डायरेक्ट लिंक
क्या लगेगी फीस?
आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवारों को राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का अनिवार्य फीस जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें:
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अधिकतम किस आयु तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई? पढ़ लें डिटेल
Latest Education News