A
Hindi News एजुकेशन Rajasthan PTET 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट एक्सटेंड

Rajasthan PTET 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट एक्सटेंड

Rajasthan PTET 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में आवेदन करने की अंतिम तिथि को जान सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

Rajasthan PTET 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।  

अब कब तक कर सकते हैं आवेदन 

राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स अब 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन 

  • आवेदन करने वाले कैंडिडेटि्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), विधवा और तलाकशुदा महिलाएं (केवल राजस्थान के स्थायी निवासी) सहित आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन या पीजी डिग्री में मिनिमम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकत हैं। 
  • जिन अभ्यर्थियों ने वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी से बीएपी, बीसीपी या बीएससीपी परीक्षा उत्तीर्ण की है और बाद में तीन वर्षीय स्नातक की डिग्री पूरी की है, वे योग्यता और पात्रता के आधार पर पीटीईटी 2025 के लिए पात्र हैं।

कैसे करें आवेदन 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। 
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना चाहिए। 
इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। विज्ञान स्ट्रीम के अभ्यर्थी जो चार वर्षीय बैचलर ऑफ आर्ट्स-बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीए बीएड) और बैचलर ऑफ साइंस-बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएससी बीएड) दोनों कार्यक्रमों के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

बता दें कि राजस्थान PTET 2025 परीक्षा राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में दो वर्षीय बैचलर ऑफ एजुकेशन (BEd) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 15 जून को आयोजित होने वाली है। 

Latest Education News