A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RBI में ग्रेड बी पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ लें डिटेल्स

RBI में ग्रेड बी पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ लें डिटेल्स

भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड बी पदों पर भर्ती निकली है। कब से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, कितनी है वैकेंसी? आइए ऐसे तमाम सवालों के जवाब को इस खबर के माध्यम से जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में ग्रेड बी ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बा इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

कब से कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया 10 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 सितंबर है। उम्मीदवार 30 सितंबर को शाम 6 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं, ऐसे में उम्मीदवार इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए 120 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • ग्रेड बी अधिकारी (डीआर) - सामान्य: 83 पद
  • ग्रेड बी अधिकारी (डीआर) - आर्थिक एवं नीति अनुसंधान विभाग (डीईपीआर): 17 पद
  • ग्रेड बी अधिकारी (डीआर) - सांख्यिकी एवं सूचना प्रबंधन विभाग (डीएसआईएम): 20 पद

शैक्षिक योग्यता

  • सामान्य स्ट्रीम: किसी भी विषय में कम से कम 60% अंकों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजनों के लिए 50%) के साथ स्नातक या 55% अंकों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजनों के लिए उत्तीर्णांक) के साथ स्नातकोत्तर। सीए फाइनल या समकक्ष सरकारी मान्यता प्राप्त तकनीकी डिग्री जैसी व्यावसायिक योग्यताएं भी पात्र हैं।
  • डीईपीआर स्ट्रीम: अर्थशास्त्र, वित्त, अर्थमिति या संबंधित क्षेत्रों में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री। पीजीडीएम/एमबीए (वित्त) या शोध/शिक्षण अनुभव वाले उम्मीदवार आयु सीमा में छूट के पात्र हो सकते हैं।
  • डीएसआईएम स्ट्रीम: सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी, गणितीय अर्थशास्त्र या संबंधित क्षेत्रों में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री। आईएसआई से एम.स्टैट., पीजीडीबीए (आईएसआई कोलकाता/आईआईटी खड़गपुर/आईआईएम कलकत्ता), या संबंधित स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी स्वीकार किए जाते हैं।

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। 

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार  होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू हैं एग्जाम
CAT 2025 के लिए इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई, बंद होने वाली है आवेदन प्रक्रिया
 

 

Latest Education News