1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम? जानें

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम? जानें

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को आज जारी किया जाना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का इंतजार आज कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री का रिजल्ट दोपहर 2.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। परिणाम के घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से या फिर कोई टेक्निकल वजह से आधिकारिक वेबासइट ओपन न हो या स्लो हो जाए तो स्टूडेंट्स अपने परिणाम को और कहां चेक कर सकते हैं, इससे आप अवगत हैं। अगर नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां देख सकते हैं परिणाम? 

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपने परिणाम को डिजिलॉकर, उमंग ऐप और SMS के जरिए चेक कर सकेंगे। 

डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

UMANG ऐप से रिजल्ट कैसे चेक करें

  • UMANG ऐप से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'CGBSE' खोजें या शिक्षा सेवाओं वाले सेक्शन पर जाएं।
  • कक्षा 10 या 12 के लिए सही रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालें, और अपना रिजल्ट तुरंत देखें।

Latest Education News