बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा (10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा) में शामिल हुए थे वे सभा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
इस वर्ष कक्षा 10वीं या मैट्रिक की कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 32.93 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं,कक्षा 12वीं या इंटर की कम्पार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 61.13 परसेंट है। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक विंडो खुल जाएगी, जहां मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
- इतना करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में छात्र एक प्रिंटआउट ले लें।
कक्षा 12वी कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम डिटेल्स
- कुल छात्र उपस्थित हुए: 45,524
- कुल छात्र उत्तीर्ण हुए: 27,829
- कुल लड़के उत्तीर्ण हुए: 12,650
- कुल लड़कियाँ उत्तीर्ण हुईं: 15,179
- कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 61.13 प्रतिशत
इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 55.31% है। वहीं, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 52.20 परसेंट है। बता दें कि बीएसईबी या बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2 से 13 मई 2025 तक आयोजित की थी। इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शुरू हुई था।
Latest Education News