A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSEB 10th result 2026: बिहार बोर्ड के टॉप 10 स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट आई सामने, आज ही जारी हुए हैं नतीजे

BSEB 10th result 2026: बिहार बोर्ड के टॉप 10 स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट आई सामने, आज ही जारी हुए हैं नतीजे

बिहार बोर्ड की दसवीं क्लास के नतीजे सामने आ चुके हैं। मेरिट में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट भी सामने आ गई है। पहले नंबर पर 2 छात्राएं रही हैं और उन्होंने 492 अंक हासिल किए हैं।

BSEB 10th result 2026- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC दसवीं क्लास के नतीजे घोषित

पटना: बिहार बोर्ड (BSEB) की कक्षा 10 की परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि स्टूडेंट्स इस पल का काफी इंतजार कर रहे थे।

कुल 81.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

इस वर्ष कुल 81.79 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले टॉप 10 की छात्रों की लिस्ट भी सामने आ गई है। टॉप 3 में 4 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। पहले नंबर पर जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन प्रवीन रही हैं।

दूसरे नंबर पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना रही हैं। तीसरे नंबर पर बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओम कुमार रहे हैं। अगर टॉप 10 स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट की बात करें तो इसमें कुल 139 छात्रों के नाम शामिल हैं।

पहले नंबर पर रहीं पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन प्रवीन को कुल 492 नंबर हासिल हुए हैं। दूसरे नंबर पर रहीं नाहिद सुल्ताना को 489 नंबर मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहीं अनूपा कुमारी और ओम कुमार को 488 नंबर हासिल हुए हैं।

यहां देखें टॉप 10 स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट-

BSEB मैट्रिक 10वीं का स्कोरकार्ड results.biharboardonline.com से कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं - biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com
  • BSEB मैट्रिक 10वीं स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर का उपयोग करें
  • BSEB बिहार बोर्ड 10वीं स्कोरकार्ड PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा
  • BSEB मैट्रिक 10वीं स्कोरकार्ड PDF को सेव करें और इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें

पिछले 5 वर्षों में बीएसईबी का 10वीं उत्तीर्ण प्रतिशत

  • 2026 - 81.79 प्रतिशत
  • 2025 - 82.11 प्रतिशत
  • 2024 - 82.91 प्रतिशत
  • 2023 - 81.04 प्रतिशत
  • 2022 - 79.88 प्रतिशत
  • 2021 - 78.17 प्रतिशत
  • 2020 - 80.59 प्रतिशत
  • 2019 - 80.73 प्रतिशत

Latest Education News