A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CAT 2025 परीक्षा संपन्न, उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार; जानें कब आएगा परिणाम

CAT 2025 परीक्षा संपन्न, उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार; जानें कब आएगा परिणाम

CAT 2025 परीक्षा संपन्न हो चुकी है। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्टों में किया गया।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) का आयोजन संपन्न हो चुका है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम का इंतजार है। पिछले सालों के ट्रेंड्स के हिसाब से, पिछले तीन सालों - 2024, 2023, 2022 में CAT रिज़ल्ट दिसंबर के आखिर तक अनाउंस किया गया था, जो एग्जाम होने के 20 से 25 दिनों के अंदर था। पिछले ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट के दिसंबर के आखिर तक आने की संभावना है। एक बार घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

पिछले साल, CAT रिजल्ट 19 दिसंबर को अनाउंस हुआ था, जो 24 नवंबर को CAT होने से 25 कैलेंडर दिन पहले था। 2023 में, CAT रिज़ल्ट 21 दिसंबर को अनाउंस हुआ था, जो 26 नवंबर को एग्जाम होने के लगभग 21 दिन बाद था। रिजल्ट घोषित होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से चेक कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदावर अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंआउट ले लें। 

पिछले 5 सालों के CAT रिजल्ट की तारीख

  • CAT रिजल्ट 2024- 19 दिसंबर
  • CAT रिजल्ट 2023- 21 दिसंबर
  • CAT रिजल्ट 2022- 21 दिसंबर
  • CAT रिजल्ट 2021- 3 जनवरी
  • CAT रिजल्ट 2020- 2 जनवरी

हालांकि, रिजल्ट जारी होने से पहले आंसर-की को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदावरों आपत्ति उठाने का मौका भी दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किया जाएगा। CAT आंसर की 2025 दिसंबर के पहले हफ़्ते तक रिलीज होने की उम्मीद है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News