CAT 2025 का परिणाम iimcat.ac.in पर हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड को चेक करें
CAT 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
CAT 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। CAT 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड लॉगिन लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को चेक कर सकते हैं।
CAT 2025 स्कोरकार्ड को कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदावरों को होमपेज पर CAT 2025 रिजल्ट/स्कोरकार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
CAT 2025 स्कोरकार्ड में क्या डिटेल्स करें चेक
CAT 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या यूजर ID, नाम, कैटेगरी, जेंडर और जन्मतिथि, परीक्षा की तारीख और समय, रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स और ईमेल ID, सेक्शन-वाइज स्केल्ड स्कोर और पर्सेंटाइल, ओवरऑल स्केल्ड स्कोर, ओवरऑल पर्सेंटाइल, और CAT स्कोर की वैलिडिटी पीरियड जैसी डिटेल्स को सही से जांच लें।
इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को CAT फाइनल आंसर की को जारी किया गया था। कैट 2025 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को तीन शिफ्टों में किया गया था। परीक्षा का आयोजन देशभर के 170 टेस्ट सेंटर्स पर किया गया था। बता दें कि कुल 2.95 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से लगभग 2.58 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। हालांकि, अभी तक CAT 2025 सेशन के टॉपर्स की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।
