A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE 10th results 2026: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट को Digilocker पर कैसे कर सकेंगे चेक? जान लें स्टेप्स

CBSE 10th results 2026: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट को Digilocker पर कैसे कर सकेंगे चेक? जान लें स्टेप्स

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट को जल्द ही जारी किया जा सकता है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम को Digilocker पर कैसे चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने नतीजों का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि CBSE बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा के परिणाम को बहुत जारी किया जा सकता है। हालांकि, CBSE 10वीं कक्षा का रिजल्ट किस दिन और किस समय घोषत करेगी, इस बात की कोई ऑफिशियल अपडेट बोर्ड की ओर से नहीं दी गई है। घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने 10वीं कक्षा के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। यदि किसी कारण वेबसाइट न खुले या स्लो हो जाए, तो ऐसी स्थिति में स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Digilocker पर 10वीं कक्षा के परिणाम को कैसे चेक कर सकेंगे। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं। 

CBSE 10th results 2026: Digilocker पर कैसे कर सकेंगे चेक

जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें। 
  • इसके बाद 10वीं कक्षा की मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 का परिणाम वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद  सीबीएसई बोर्ड क्लास परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

पिछले पांच सालों में कब-कब घोषित हुए परिणाम? 

  • वर्ष 2025 में परिणाम 13 मई को घोषित हुआ था।
  • वर्ष 2024 में 13 मई को घोषित हुआ था।
  • वर्ष 2023 में 12 मई को घोषित हुआ था।
  • वर्ष 2022 में 22 जुलाई को घोषित हुआ था।
  • वर्ष 2021 में 3 अगस्त को घोषित हुआ था।

बता दें कि परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करना होगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

 

Latest Education News