CBSE Class 10 Exam Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर देगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा मार्च में खत्म हो गई थी। जानकारी दे दें कि परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई थी और 18 मार्च को खत्म हुई थी। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट और मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
जानकारी दे दें कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट मई के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है, क्योंकि पिछले साल यानी 2024 के रिजल्ट 20 मई को जारी किए गए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, डिजीलॉकर और उमंग ऐप (DigiLocker and UMANG) से भी अपने रिपोर्ट कार्ड और सर्टिफिकेट देख सकेंगे।
पिछले 5 सालों में कब जारी किए गए थे रिजल्ट
जानकारी दे दें कि साल 2024 में कक्षा 10वीं के रिजल्ट 13 मई को जारी हुई थे, साल 2023 में 12 मई, 2022 में 22 जुलाई,2021 में 3 अगस्त, 2020 में 15 जुलाई और 2019 में 6 मई को जारी किए गए थे।
इस साल से क्या हो रहे बदलाव?
CBSE इस साल से यानी नए एकेडमिक सेशन से नए टीचिंग मेथेड, ग्रेडिंग सिस्टम और प्रैक्टिकल लर्निंग में बदलाव ला रहा है। साथ ही कई किताबों के चैप्टर में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा इसी सत्र से कक्षा 10वीं के लिए अब बोर्ड साल में 2 बार बोर्ड एग्जाम आयोजित करेगा। पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी में तो दूसरी बोर्ड परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें:
Bihar Board: बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम के लिए आज से आवेदन शुरू, देखें डिटेल
UP Board 10th 12th Result 2025: कब तक आ सकते हैं यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, चेक हो गई सारी कॉपियां
Latest Education News