A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CG Board Result: डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर छत्तीसगढ 10वीं और 12वीं के परिणाम को कैसे चेक करें? जानें

CG Board Result: डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर छत्तीसगढ 10वीं और 12वीं के परिणाम को कैसे चेक करें? जानें

छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10 और 12 का जारी हो गया है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परिणाम को डिजिलॉकर और Umang App के माध्यम से कैसे चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

CG Board Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट आज यानी 29 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ)का उपयोग करना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिणाम को डिजिलॉकर और Umang App पर कैसे चेक कर सकते हैं। अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इससे भिज्ञ होते हैं। 

डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें परिणाम 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।

UMANG ऐप से रिजल्ट कैसे चेक करें

  • UMANG ऐप से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'CGBSE' खोजें या शिक्षा सेवाओं वाले सेक्शन पर जाएं।
  • कक्षा 10 या 12 के लिए सही रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालें
  • इतना करते ही परिणाम खुल जाएदगा और फिर इसे चेक करें।

रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

  • cgbse.nic.in 
  • results.cg.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

Latest Education News