CGBSE 10th 12th result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी @cgbse.nic.in
CGBSE 10th 12th result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकेते हैं।

CGBSE 10th 12th result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री के परिणाम को घोषित कर दिया है। परिणाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। ऐसे में अब स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के परिणाम में कुल 77.15% स्टूडेंट्स ने सफलता का परचम लहराया है। इस साल का 10वीं का परिणाम पिछली बार से लगभग पांच प्रतिशत अधिक है। वहीं, 12वीं कक्षा में कुल 83.04 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा सफलता हासिल की।
रिजल्ट को चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर CGBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें।
- ऐसा करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।
परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स उसे डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी देख सकेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ।
Live updates : CGBSE 10th 12th result 2026 Live
-
April 29, 2026 3:55 PM (IST) Posted by Akash Mishra
10वीं और 12वीं में कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स पास
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के परिणाम में कुल 77.15% स्टूडेंट्स ने सफलता का परचम लहराया है। वहीं, 12वीं कक्षा में कुल 83.04 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा सफलता हासिल की।
-
April 29, 2026 3:52 PM (IST) Posted by Akash Mishra
Digilocker और Umang App पर रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक
- web.umang.gov.in/landing
- digilocker.gov.in
-
April 29, 2026 3:49 PM (IST) Posted by Akash Mishra
स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं परिणाम को चेक, लिंक एक्टिव
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिंक एक्टिव हो गए हैं। स्टूडेंट्स अब अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
-
April 29, 2026 3:23 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट जारी, वेबसाइट नहीं कर रही काम
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है। नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स समय-समय पर ट्राई करते रहें।
-
April 29, 2026 3:17 PM (IST) Posted by Akash Mishra
5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा?
इस साल 10वीं 12वीं के 5 लाखे से ज्यादा विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 3,20,000 से अधिक और 12वीं के 2,40000 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे।
-
April 29, 2026 3:08 PM (IST) Posted by Akash Mishra
यूज करने होंगे क्रेडेंशियल
छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (जेसै रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ) यूज करने होंगे।
-
April 29, 2026 2:54 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद छत्तीसगढ़ हाईस्कूल/इंटरमीडिएट रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- ऐसी करते ही रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- अब इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
-
April 29, 2026 2:47 PM (IST) Posted by Akash Mishra
मार्कशीट में क्या डिटेल्स करें चेक
स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, क्लास, जन्मतिथि, परीक्षा का साल, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, पास/फेल, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, छात्र मार्कशीट में इन डिटेल्स को चेक करना न भूलें।
-
April 29, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Akash Mishra
किसी भी समय घोषित हो सकता है रिजल्ट
Image Source : cgbse.nic.in छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट -
April 29, 2026 2:39 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कक्षा 10 की परीक्षा का आयोजन
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च, 2026 तक आयोजित की थीं। प्रत्येक पेपर तीन घंटे का था, जिसमें छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने से पहले उसे पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था।
-
April 29, 2026 2:31 PM (IST) Posted by Akash Mishra
कभी भी जारी हो सकते हैं रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
-
April 29, 2026 2:27 PM (IST) Posted by Akash Mishra
क्या हैं ऑफिशियल वेबसाइट्स
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
digilocker.gov.in
umang.gov.in -
April 29, 2026 2:25 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट में 10 मिनट से भी कम समय
छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम जारी होने में अब 10 मिनट भी नहीं बचे हैं। परिणाम दोपहरल 2.30 बजे जारी होना है। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
-
April 29, 2026 2:22 PM (IST) Posted by Akash Mishra
डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले स्टूडेंट्स डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें।
- इसके बाद परिणाम खुल जाएगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें।
- अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
-
April 29, 2026 2:07 PM (IST) Posted by Akash Mishra
मार्कशीट पर डिटेल्स
- छात्र का रोल नंबर
- छात्र का पूरा नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- परीक्षा केंद्र कोड
- स्कूल कोड
- विषयों की सूची
- हर विषय में प्राप्त अंक
- कुल प्राप्त अंक
- दी गई श्रेणी (Division)
- पास/फेल की स्थिति
-
April 29, 2026 1:27 PM (IST) Posted by Akash Mishra
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट को और कहां चेक कर सकते हैं
जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट को डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी देख सकेंगे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट 2.30 बजे जारी किया जाना है।
-
April 29, 2026 1:17 PM (IST) Posted by Akash Mishra
2 घंटे से भी कम समय
छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम जारी होने में अब 2 घंटे का भी समय नहीं बचा है। परिणाम दोपहरल 2.30 बजे जारी होना है। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
-
April 29, 2026 1:14 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट
-
April 29, 2026 1:00 PM (IST) Posted by Akash Mishra
UMANG ऐप से रिजल्ट
- UMANG ऐप से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'CGBSE' खोजें या शिक्षा सेवाओं वाले सेक्शन पर जाएं।
- कक्षा 10 या 12 के लिए सही रिजल्ट लिंक चुनें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालें, और अपना रिजल्ट तुरंत देखें।
-
April 29, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Akash Mishra
क्रेडेंशियल
हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के छात्रों को अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया CAPTCHA कोड डालना होगा। इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा।
-
April 29, 2026 12:38 PM (IST) Posted by Akash Mishra
SMS के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें
कक्षा 12 के लिए
- पहले अपने फोन पर SMS ऐप खोलें। इसके बाद मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: CG12 Roll Number टाइप करें। इसे 56263 पर भेजें।
कक्षा 10 के लिए
- पहले अपने फोन पर SMS ऐप खोलें। मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: CG10 Roll Number टाइप करें। इसे 56263 पर भेजें।
-
April 29, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Akash Mishra
किस समय जारी होगा परिणाम
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम आज यानी देपहर 2.30 बजे जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
-
April 29, 2026 12:11 PM (IST) Posted by Akash Mishra
रिजल्ट चेक करने की ऑफिशियल वेबसाइट्स
- cgbse.nic.in
- results.cg.nic.in
- results.cgbse.nic.in