बिहार बोर्ड क्लास 12 के रिजल्ट को घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम में कुल 85.19% स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस परीक्षा में कुल मिलाकर 6,70,971 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुईं, जिसमें 5,78,611 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इसी प्रकार कुल 6,33,229 छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 5,32,486 छात्र सफल हुए हैं। अगर पर्सेंटेज की बात करें तो इसमें कुल 86.23 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत कुल 84.09% रहा। इस प्रकार हम सकते हैं कि छात्राओं की उत्तीर्णता का प्रतिशत छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।
बता दें कि साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश अमन ने टॉप किया है। वहीं, आर्ट्स और कॉमर्स से क्रमश: निशु कुमारी और अदिति कुमारी ने टॉप करके बाजी मारी है।
साइंस स्ट्रीम टॉपर्स
- आदित्य प्रकाश अमन-रैंक 1
- साक्षी कुमारी- रैंक 2
- सपना कुमार- रैंक 2
- अनामिका कुमारी- रैंक 3
- सत्यम कुमार- रैंक 4
- पलक कुमारी- रैंक 5
ऑर्ट्स स्ट्रीम टॉपर
- निशु कुमारी- रैंक 1
- सिद्धि शिखा - रैंक 2
- चंद्रदीप कुमार - रैंक 2
- एमडी लकी अंसार - रैंक 2
- नसरीन प्रवीण - रैंक 3
- साजिया अंसारी - रैंक 3
- निसु कुमारी - रैंक 3
- आदर्श - रैंक 3
- अमृता कुमार - रैंक 4
- स्वीटी कुमारी - रैंक 4
- बीबी असराना - रैंक 5
- रौशनी कुमारी - रैंक 5
- मनीष कुमार - रैंक 5
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स
- अदिति कुमारी- रैंक 1
- माही कुमारी - रैंक 2
- निशिका श्री - रैंक 3
- मानवी कुमारी - रैंक 4
- श्रेया कुमारी - रैंक 4
- वरीशा नौशाद - रैंक 5
- हर्षिका - रैंक 5
Latest Education News