A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. GSEB HSC Results 2025: जारी हो गए गुजरात बोर्ड के कक्षा 12वीं के रिजल्ट, जानें किस स्ट्रीम के कितने बच्चे हुए पास

GSEB HSC Results 2025: जारी हो गए गुजरात बोर्ड के कक्षा 12वीं के रिजल्ट, जानें किस स्ट्रीम के कितने बच्चे हुए पास

गुजरात बोर्ड के कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, ऐसे में छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

GSEB HSC Results 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO GSEB HSC Results 2025

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने साइंस और जनरल (आर्ट और कॉमर्स) स्ट्रीम का पास पर्सेंटाइल भी जारी किया है। साइंस स्ट्रीम में इस साल रिकॉर्ड बन गया है, इस साल साइंस स्ट्रीम से 8.51 फीसदी बच्चे पास गए, पिछले साल से 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं जनरल स्ट्रीम का पास पर्सेंटाइल 93.7 फीसदी दर्ज हुआ है, पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.14 फीसदी बढ़त मिली है।

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

जानकारी दे दें कि इस साल की परीक्षा में 5 लाख बच्चे शामिल हुए थे। वहीं, करीबन 1.26 लाख छात्र इंजीनियरिंग और फॉर्मेसी एंट्रेंस के लिए स्टेट लेवल परीक्षा GUJET 2025 के लिए शामिल हुए थे। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ वाट्सऐप के जरिए भी रिजल्ट देखने की व्यवस्था की है।

Direct Link

कैसे कर सकते हैं चेक?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
फिर होमपेज पर HSC Exam Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना 6 अंको वाला सीट नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब अपना GSEB 12th Result 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
अंत में इसका प्रिंटऑउट निकाल कर रख लें।

ये भी पढ़ें:
Maharashtra HSC Result: कितने बजे आज जारी होगा कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट? जानें यहां

Latest Education News